
Desk : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गठबंधन से इस्तीफा के बाद अब वहां JDU और BJP गठबंधन की तस्वीरें धीरे-धीरे साफ़ होती नजर आ रही है। जल्द ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में वहां फिर से एक नई गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। दरअसल, आज सुबह नितीश ने अपने इस्तीफे से जुड़े सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को इस्तीफा सौंप दिया है। अब खबर है कि नितीश कुमार रविवार यानी 28 जनवरी को शाम पांच बजे शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार नीतीश के साथ आज कुल 8 और लोग सपथ लेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान भाजपा की तरफ से दो उपमुख्यमंत्री समेत 3 मंत्री बनाए गए हैं। वहीँ, JDU के खाते में मुख्यमंत्री और 3 मंत्री आए हैं। साथ ही हम पार्टी के एक एमएलए और निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद दिया गया है।
इन आठ नेताओं के नाम कुछ इस तरह से हैं :-
- -सम्राट चौधरी
- -विजय सिन्हा
- -प्रेम कुमार
- -विजेंद्र यादव
- -विजय चौधरी
- -श्रवण कुमार
- -संतोष कुमार सुमन
- -सुमित कुमार सिंह
नीतीश के इस्तीफे से BJP में दौड़ी खुशी की लहर
जैसे ही नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर आते ही BJP के विधायकों ने सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी, जदयू और अन्य सहयोगियों के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। साथ ही सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता, विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया। इधर, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार और भाजपा द्वारा राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद बिहार के पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर उमंग की लहर दौड़ गई है।









