दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां, एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर ....

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर नजर आईं, जबकि रणवीर सिंह उन्हें छोड़ने के लिए साथ पहुंचे थे।

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण बेहद सिंपल और स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। उन्होंने लाइट ब्लू स्ट्राइप वाली ओवरसाइज शर्ट, लूज ब्लू जींस और टैन शोल्डर बैग कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने डार्क सनग्लासेस लगाए थे और बालों को बन में बांधा हुआ था।

वीडियो में रणवीर सिंह कार के अंदर बैठे नजर आए और वह कैमरों से बचने की कोशिश करते दिखे। दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी पहली संतान बेटी दुआ का स्वागत किया था। इसके बाद से दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक मीडिया से दूर रखा है।

इस साल की शुरुआत में दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ के हाथ में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नजर आई थी। इसके बाद फैंस और शुभचिंतकों ने दोनों को बधाइयां दी थीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Related Articles

Back to top button