UP : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, बोले- भारत अब ताकतवर भारत है, छेड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाहजहांपुर पहुंचे जहां उन्होंने पाकिस्तान और चीन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारत को छोड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा बसपा और कांग्रेस नफरत की राजनीति कर रहे हैं। राजनाथ सिंह शाहजहांपुर की कटरा विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने आए थे।

कटरा के रामलीला मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों का विश्वास टूटने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और चीन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब भारत एक ताकतवर भारत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि गलवान हमले में हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया। पाकिस्तान पर दहाड़ से ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस बार भी मारेंगे और उस पार भी मारेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को छेड़ोगे तो फिर हम छोड़ेंगे नहीं। राजनाथ सिंह ने सपा बसपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान और राहुल गांधी को सद्बुद्धि दे।

Related Articles

Back to top button