Delhi: AAP विधायकों को विधानसभा जाने से रोका गया, आतिशी ने BJP पर लगाया तानाशाही का आरोप

आतिशी ने कहा कि "इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब विधायकों को ही विधानसभा में जाने से रोका जा रहा है।" AAP नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार में आते ही तानाशाही शुरू कर दी है।

AAP विधायकों को विधानसभा जाने से रोका गया

  • आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में जाने से रोका गया।
  • विधानसभा के बाहर भारी बैरिकेटिंग लगाई गई।
  • आप विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार को भी बाहर ही रोक दिया गया।
  • पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी विधानसभा परिसर के बाहर ही रोक लिया गया।

आतिशी ने कहा कि “इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब विधायकों को ही विधानसभा में जाने से रोका जा रहा है।” AAP नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है और भाजपा पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button