Delhi: अरविंद केजरीवाल पर हमला, आम आदमी पार्टी ने वीडियो किया जारी

आम आदमी पार्टी ने यह घटना चुनावी माहौल में होने वाली हिंसा और दबाव की रणनीति के रूप में देखा है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह के..

Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कार पर पत्थर से हमला किया गया है। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें केजरीवाल की कार पर हमले को साफ देखा जा सकता है।

किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई

आप का आरोप है कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रवेश वर्मा के समर्थकों ने किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उनकी कार पर पत्थर फेंका जाता है, जिससे कार को नुकसान पहुंचा। हालांकि, अरविंद केजरीवाल और उनके साथ मौजूद लोगों को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई।

हमलों से वह डरने वाले नहीं

केजरीवाल ने इस हमले को कायराना हरकत करार दिया है और कहा है कि इस तरह के हमलों से वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता इस कायराना हमले का करारा जवाब देगी और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखेगी।

हिंसा और दबाव की रणनीति

आम आदमी पार्टी ने यह घटना चुनावी माहौल में होने वाली हिंसा और दबाव की रणनीति के रूप में देखा है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह के हमले उनकी लोकप्रियता को कमजोर करने के लिए की जा रही कोशिश है, लेकिन उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button