Delhi: शाहीनबाग में चला बुल्डोजर, विरोध में आगे बैठी महिलाएं, भारी संख्या में पुलिस बल,CRPF मौजूद

दिल्ली: आज साउथ दिल्ली में शाहीन बाग इलाके से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। शाहीनबाग़ इलाके में अवैध कब्जों पर बुल्डोजर की कार्यवाई शुरू कर दी गई है। शाहीन बाग समेत कई इलाकों में MCD का बुलडोजर चलेगा। वही, शाहीन बाग मेन रोड, जसोला नाले पर बुलडोजर चलेगा।

बुलडोज़र एक्शन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाहीन बाग में बुलडोजर चलाया जा रहा है।

शाहीनबाग में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होने के बाद से ही कई महिलाएं विरोध में बुल्डोजर के आगे बैठ गई। जिसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा उन्हे हटाया गया। विरोध कर रही महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध किया। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल,CRPF शाहीनबाग में मौजूद है।

Related Articles

Back to top button