
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने फैंस के लिए खुशखबरी दी है। क्रिकेट फैंस के बीच धूम मचाने वाली मिनी वेब सीरीज ‘DC PG by Gulati’ अब सीजन 2 के साथ लौट रही है।
सीजन 1 ने शानदार शुरुआत की थी और सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाया। पहले सीजन ने 86 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.7 मिलियन एंगेजमेंट हासिल किए थे। अब सीजन 2 नए ट्विस्ट, नए किरदार और एक नए PG डायमेंशन के साथ फैंस के लिए और भी मज़ेदार होने वाला है।
सीरीज में फिर से सीनियर एक्टर राजेश शर्मा नजर आएंगे, जो गुलाटी का आइकॉनिक और सख्त किरदार निभाते हैं। इस बार उनके साथ व्रजेश हिरजी भी जुड़ रहे हैं, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और ह्यूमर से PG में नई जान डालेंगे।
‘ओल्ड दिल्ली चार्म मीट्स मॉडर्न क्रिकेट मैडनेस’ की बैकग्राउंड में सेट, नए सीजन में शॉर्ट और मजेदार एपिसोड होंगे, जिनमें तेज ह्यूमर, अनपेक्षित अलायंस और फैंस की दीवानगी दिखेगी।
दिल्ली कैपिटल्स के CEO सुनील गुप्ता ने कहा, “सीजन 1 ने दिखाया कि फैनडम सिर्फ मैदान तक लिमिटेड नहीं है। आज के फैंस असली और रिलेटेबल कहानियां चाहते हैं। सीजन 2 में हमने इस दुनिया को और बढ़ाया है, नए किरदार, नए डायमेंशन और फैंस को पसंद आया, मज़ा सब कुछ और बढ़ाया गया है, वहीं गुलाटी और उनके पीजी को सीरीज का सेंटर रखा गया है।”
सीजन 2 का डायरेक्ट फिर से राइटर-डायरेक्टर पंकी और वन हैप्पी क्रू कर रहे हैं, जिन्होंने पहले सीजन में सीरीज की पहचान बनाई थी।









