Delhi: केजरीवाल के बंगले में ही रहेंगी CM Atishi, पीडब्ल्यूडी ने किया आवंटित…

आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया था कि दिल्ली की निर्वाचित मुख्यमंत्री को LG के इशारों पर....

दिल्ली में मुख्यमंत्री आतिशी को आवास आवंटित करने पर अब पूर्णविराम लग चूका है। खबर है कि CM आतिशी को 6 फ्लैग स्टाफ रोड वाला बंगला आवंटित किया गया है। पीडब्ल्यूडी ने औपचारिक रूप यह बंगाल दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित करने का प्रस्ताव रखा है। बता दें, आतिशी को वही बंगला आवंटित किया गया है जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार आज आतिशी को पीडब्ल्यूडी विभाग ने उस बंगले की चाबी सौंप दी है।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के बाद 4 अक्टूबर को CM आवास को खाली कर दिया था। उनके बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी वहां रहने चली गईं थीं। हालांकि, इस दौरान बंगले के आधिकारिक आवंटन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि सीएम आतिशी को अपना सामान तक वापस लेकर लौटना पड़ा। जिसके बाद उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और देखते ही देखते पूरे मामले ने सियासी रूप ले लिया।

आम आदमी पार्टी ने देशभर में किया था विरोध

इस मामले को आड़े हाथ लेते हुए आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया था कि दिल्ली की निर्वाचित मुख्यमंत्री को LG के इशारों पर उनके आधिकारिक आवास से बाहर निकला गया है।

Related Articles

Back to top button