दिल्ली: CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया रोड शो, कहा- भाजपा आएगी तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, इसलिए देश को बचा लो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के देवली विधानसभा में विशाल रोड शो किया। यहां से इंडिया गठबंधन के ‘आप’ प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में आयोजित विशाल रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के देवली विधानसभा में विशाल रोड शो किया। यहां से इंडिया गठबंधन के ‘आप’ प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में आयोजित विशाल रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। एक तरफ समर्थकों की भीड़ से सड़क खचाखच भरी हुई थी, तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग घर की बालकनी और छत पर खड़े होकर उनका अभिनंदन कर रहे थे।

सुनीता केजरीवाल ने भी हाथ जोड़ कर दिल्ली की जनता से आशीर्वाद लिया और जेल का जवाब वोट से देने की अपील की। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की हर महिला को एक हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसीलिए इन्होंने आपके मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया, ताकि महिलाओं को एक हजार रुपए महीना न मिल सके। ये लोग चाहे कुछ भी कर लें। आपके सीएम शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे।

भाजपा पर साधा निशाना

देवली विधानसभा में विशाल रोड शो के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आपके सीएम अरविंद केजरीवाल को जबरदस्ती जेल में डाला हुआ है। अभी तक किसी कोर्ट ने उनको दोषी नहीं माना है। ये लोग कह रहे हैं कि जांच चल रही है। क्या यह जांच 10 साल चलेगी तो ये लोग अरविंद केजरीवाल को 10 साल जेल में रखेंगे। इससे पहले कोई व्यक्ति तब जेल जाता था, जब अदालत उसे दोषी ठहरा देती थी। अभी इन्होंने एक नया सिस्टम निकाला है। ये कहते हैं कि जब तक जांच चलेगी, तब तक जेल में रहना पड़ेगा। यह सरासर इनकी गुंडगर्दी और तानाशाही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सच्चे देशभक्त, ईमानदार और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। हमारी शादी के 30 साल हो गए। मैं 30 साल से उनको देख रही हूं। जब हमारी शादी तय हुई तो उन्होंने मुझसे एक ही सवाल पूछा कि मेरे समाज सेवा करने से तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं होगी? उनके मन में एक ही जूनून है कि आदमी आदमी की जिंदगी कैसे बेहतर किया जाए। 2011 में एक बहुत बड़ा आंदोलन हुआ। उस दौरान उन्होंने लोगों के हक के लिए दो बार लंबे-लंबे अनशन किए। उन्होंने 13-14 दिन तक कुछ नहीं खाया। अरविंद केजरीवाल को पिछले शुगर है और रोजाना इंसुलिन ले रहे हैं। डॉक्टर्स ने अनशन के लिए मना किया, लेकिन उन्होंने जनता के हक के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। अभी अरविंद केजरीवाल जे गए तो इन्होंने उनकी इंसुलिन बंद कर दी। उनका शुगर लेवल 300 के उपर पहुंच गया। ऐसे तो अरविंद केजरीवाल की किडनी और लीवर खराब हो जाएगी। बड़ी मुश्किल से कोर्ट जाकर हमने परमिशन ली कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन दी जाए। इन लोगों ने गुंडागर्दी मचा रखी है।

सीएम केजरीवाल को लेकर कही ये बात…

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को 3 बार मुख्यमंत्री चुना है। यही सब इन लोगों को खटकता है कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को इतना प्यार क्यों करते हैं? अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर है? क्या उनका यह कसूर है कि उन्होंने दिल्ली में बिजली 24 घंटे फ्री कर दी। पहले बहुत पावर कट लगते थे, लेकिन अब 24 घंटे बिजली आती है। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। अब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। मोहल्ला क्लीनिक बना दिए और सरकारी अस्पताल अच्छे कर दिए। अब वहां अच्छा इलाज होता है। अब महिलाओं को हर महीने हजार रुपए भी देंगे। इसलिए इन लोगों ने चुनाव के समय में आपके मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया। जिससे अरविंद केजरीवाल की आवाज आप तक न पहुंच पाए।

सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि इनकी तानाशाही चरम सीमा पर है, लेकिन आपके अरविंद केजरीवाल शेर हैं, उन्हें कोई झुका नहीं सकता और तोड़ नहीं सकता। अरविंद केजरीवाल भारत मां के सच्चे लाल हैं। आज भारत मां की यह बेटी आपसे विनती करती है, इस देश को बचा लो। यह देश तानाशाही की ओर जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में हैं। तानाशाही आएगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। अब आप सबको अपने वोट की ताकत को समझना होगा। 25 मई को सभी को वोट देने जरूर जाना है और झाडू का बटन दबाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सहीराम पहलवान को जीताना है और तानाशाही को हराना है। हम सब मिलकर तानाशाही को हराएंगे। हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।

आप के झंडे से पट गया पूरा इलाका

लोकसभा चुनाव में दिल्ली के अंदर सुनीता केजरीवाल का यह तीसरा विशाल रोड था। उनके रोड शो में समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। पूरा इलाका आम आदमी पार्टी के झंडे से पट गया था। लोग जेल की सलाखों में कैद अरविंद केजरीवाल का पोस्टर भी हाथ लिए दिखे। कई जगह आई लव यू केजरीवाल के पोस्ट भी लगे हुए थे।

बालकनी में खड़ी महिलाओं ने बढ़ाया हौसला

अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी ने खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली हैं। यह दिल्ली की महिलाओं को बेहद प्रभावित कर रहा है। रोड शो के दौरान सड़कों के किनारे और घरों की बालकनी और छतों पर बड़ी संख्या में महिलाएं खड़ी होकर सुनीता केजरीवाल का हौसला बढ़ा रही हैं। रविवार को भी यह देखने को मिला। महिलाएं बालकनी में खड़ी होकर सुनीता केजरीवाल का अभिनंदन करती दिखीं और उन पर फूल भी बरसाए।

Related Articles

Back to top button