Delhi Election: चुनाव में सियासी हलचल: भाजपा, आप, कांग्रेस की रैलियों में बढ़ी टकराव, देखें कब कहाँ किसकी रैली?

जहां तीनों प्रमुख पार्टियां जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की जनता किस पर विश्वास करती है, क्योंकि..

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है। सभी प्रमुख पार्टियां अपने-अपने प्रचार अभियानों में जुटी हैं और दिल्ली में धुआंधार रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस सभी अपनी-अपनी रैलियों के जरिए वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की रैलियां आज दिल्ली में धूम मचाएंगी।

भाजपा दिल्ली में करेगी लगभग 40 जनसभाएं

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आएंगे। लेकिन उससे पहले, दिल्ली की सियासत में यमुना के पानी पर भी तीखी बहस शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी आज मानहानि का मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। तो वही दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में आज भाजपा का तूफानी अभियान देखने को मिलेगा। भाजपा आज दिल्ली में लगभग 40 जनसभाएं आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह भी 3-3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान, रैलियों में सियासी हमले तेज होने की संभावना है, जहां पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रखेंगी। आइए, जानते हैं दिल्ली दंगल की खास बातें और रैलियों की पूरी अपडेट!

दिल्ली में कब-किसकी रैली और कहां?

बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह आज रोड शो करेंगे। तो वहीं, सीएम योगी की भी आज रैली है। जिसके लिए दिल्ली में अमित शाह दोपहर 03:30 बजे कस्तूरबा नगर विधानसभा 4.30 बजे कालकाजी और शाम 6 बजे में बदरपुर विधानसभा के मीठापुर चौक से जैतपुर गाँव तक रोड शो करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे मंगोलपुरी,3 बजे विकासपुरी और शाम 6 राजेन्द्र नगर में जनसभा करेंगे। ये तो बात रही भाजपा की अब कांग्रेस की बताते हैं।

अरविंद केजरीवाल की आज दो जनसभाएं

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद राहुल गांधी की आज पहली रैली होगी। साथ ही आज दिल्ली में राहुल गांधी की दो रैली – पटपड़गंज और ओखला में आयोजित होगी। इसके अलावा बात कर लेते हैं AAP की… तो दिल्ली चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की आज दो जनसभाएं हैं. वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज दिल्ली में रोड शो करेंगे। अरविंद केजरीवाल की 2 जनसभाएं होगी पहली 4 बजे घोंडा चतो वही दूसरी 5 बजे करावल नगर में… जब की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आज रोड शो, 2 बजे विश्वास नगर, 3 बजे गांधी नगर और 4 बजे जंगपुरा में होगें।

दिल्ली की जनता किस पर करेगी विश्वास?

दिल्ली चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां तीनों प्रमुख पार्टियां जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की जनता किस पर विश्वास करती है, क्योंकि उनका फैसला ही अंतिम होगा। भाजपा का ‘परिवर्तन’ का नारा कितना प्रभावी साबित होता है, यह भी एक अहम सवाल है। वहीं, केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों का चुनाव परिणाम पर क्या असर पड़ता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा। आम आदमी पार्टी के विकास कार्य और नए वादों का जनता पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसे लेकर भी सबकी नजरें होंगी। कांग्रेस क्या अपनी खोई हुई जमीन वापस पा पाएगी या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button