Delhi Election Result: AAP को तगड़ा झटका, मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हारे, कई बड़े नेता पीछे चल रहे!

AAP के बड़े नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए हैं। ये AAP के लिए एक बहुत बुरी खबर हैं। इसके साथ ही कई बड़े नेता AAP के पीछे चल रहे..

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है, और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निर्णायक बढ़त मिलती दिख रही है। जैसे ही बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार किया, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया। भाजपा दफ्तर पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी हो रही है, ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, और कार्यकर्ता गुलाल उड़ाकर होली का जश्न मना रहे हैं। EC के ताजें आंकड़ों में सभी 70 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी 48 सीटों पर, AAP 22 सीटों पर आगे चल रही हैं।

मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए

वही इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दिल्ली कैंट से AAP के वीरेंद्र सिंह जीत गए हैं तो वही AAP के बड़े नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए हैं। ये AAP के लिए एक बहुत बुरी खबर हैं। इसके साथ ही कई बड़े नेता AAP के पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली की हॉट सीटों पर कड़ा मुकाबला

दिल्ली की कई सीटें बेहद हाई-प्रोफाइल बनी हुई हैं, जिनमें से प्रमुख मुकाबले इस प्रकार हैं:

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (AAP) बनाम प्रवेश वर्मा (BJP)
कालकाजी: आतिशी (AAP) बनाम रमेश बिधूड़ी (BJP)
पटपड़गंज: अवध ओझा (AAP) बनाम रविंदर सिंह नेगी (BJP)

क्या BJP बना पाएगी सरकार?

हालांकि BJP बहुमत के आंकड़े से आगे निकल चुकी है, लेकिन आम आदमी पार्टी लगातार अंतर को कम करने की कोशिश कर रही है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो दिल्ली में सियासी गणित फंस सकता है।

कड़ी सुरक्षा में वोटों की गिनती जारी

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान हुआ था, और आज, 8 फरवरी को मतगणना जारी है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा जैसे दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। काउंटिंग केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जा रही है।

गौरतलब है कि एग्जिट पोल में पहले ही दिल्ली में BJP सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नतीजे एग्जिट पोल के अनुमानों पर मुहर लगाएंगे या कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button