
Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है, और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निर्णायक बढ़त मिलती दिख रही है। जैसे ही बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार किया, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया। भाजपा दफ्तर पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी हो रही है, ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, और कार्यकर्ता गुलाल उड़ाकर होली का जश्न मना रहे हैं।
BJP 43 सीटों पर आगे, AAP पिछड़ी
ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर आगे चल रही है। नतीजों से यह साफ हो जाएगा कि क्या AAP सत्ता विरोधी लहर को मात देकर सरकार बचाने में कामयाब होगी या 27 साल बाद दिल्ली में BJP की वापसी तय है।
केजरीवाल पिछड़ रहे, प्रवेश वर्मा आगे
AAP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली सीट से BJP के प्रवेश वर्मा 9वें राउंड की गिनती के बाद 1,170 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस का भविष्य अधर में?
इस चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए भी अहम होंगे। फिलहाल कांग्रेस किसी भी सीट पर मजबूत स्थिति में नहीं दिख रही है, जिससे दिल्ली में पार्टी का भविष्य सवालों के घेरे में है।
दिल्ली की हॉट सीटों पर कड़ा मुकाबला
दिल्ली की कई सीटें बेहद हाई-प्रोफाइल बनी हुई हैं, जिनमें से प्रमुख मुकाबले इस प्रकार हैं..
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (AAP) बनाम प्रवेश वर्मा (BJP)
कालकाजी: आतिशी (AAP) बनाम रमेश बिधूड़ी (BJP)
जंगपुरा: मनीष सिसोदिया (AAP) बनाम तरविंदर सिंह मारवाह (BJP)
पटपड़गंज: अवध ओझा (AAP) बनाम रविंदर सिंह नेगी (BJP)
क्या BJP बना पाएगी सरकार?
हालांकि BJP बहुमत के आंकड़े से आगे निकल चुकी है, लेकिन आम आदमी पार्टी लगातार अंतर को कम करने की कोशिश कर रही है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो दिल्ली में सियासी गणित फंस सकता है।
कड़ी सुरक्षा में वोटों की गिनती जारी
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान हुआ था, और आज, 8 फरवरी को मतगणना जारी है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा जैसे दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। काउंटिंग केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जा रही है।
एग्जिट पोल के अनुमानों पर मुहर
गौरतलब है कि एग्जिट पोल में पहले ही दिल्ली में BJP सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नतीजे एग्जिट पोल के अनुमानों पर मुहर लगाएंगे या कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा।