दिल्ली सरकार ने ‘कोरोना वॉरियर’ डॉ प्रेरणा जैन के परिवार को  ₹ 1 करोड़ की राशि देकर किया सम्मामित

कोरोना वॉरियर डॉ. प्रेरणा जैन दिल्ली के कमला नगर मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत थीं, जहां जनसेवा करते हुए वह कोरोना से संक्रमित हो गईं और उनका 31 मई 2021 को निधन हो गया था. दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक का कॉन्सेप्ट बनाने में डॉक्टर प्रेरणा जैन की अहम भूमिका थी.

नई दिल्ली; दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कोरोना महामारी के समय लोगों का इलाज करते हुए जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा डॉ. प्रेरणा जैन के परिवार से मुलाकात की और उन्हें केजरीवाल सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा.


कोरोना वॉरियर डॉ. प्रेरणा जैन दिल्ली के कमला नगर मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत थीं, जहां जनसेवा करते हुए वह कोरोना से संक्रमित हो गईं और उनका 31 मई 2021 को निधन हो गया था. दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक का कॉन्सेप्ट बनाने में डॉक्टर प्रेरणा जैन की अहम भूमिका थी. इसी लिए दिल्ली सरकार ने उनके कार्यों के लिए उन्हें दिल्ली श्री की भी उपाधि दी थी.

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले 70 से अधिक कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि प्रदान की है. 1 करोड़ की राशि मिलने से कोरोना योद्धाओं के परिजनों को आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Related Articles

Back to top button