दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, आज से विंटर पॉल्यूशन कंट्रोल प्लान लागू, बाहरी गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री पर रोक

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। आज यानी 1 नवंबर से राजधानी में विंटर पॉल्यूशन कंट्रोल प्लान लागू हो गया है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। आज यानी 1 नवंबर से राजधानी में विंटर पॉल्यूशन कंट्रोल प्लान लागू हो गया है। इसके तहत दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नए नियमों के मुताबिक, पुराने उत्सर्जन मानकों वाले बाहरी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू की गई ये पाबंदियां 31 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगी।

इस फैसले का उद्देश्य सर्दियों के दौरान दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करना और प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सख्त कदम उठाना है।

Related Articles

Back to top button