अब दिल्ली में फ्री नहीं होगी बिजली! उपराज्यपाल ने नई सोलर पॉलिसी पर लगाई रोक

पिछले दिनों सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर नई सोलर पॉलिसी का ऐलान करते हुए कहा था, कि इससे दिल्ली में बिजली बिल जीरो हो जाएगा।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका दिया है। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी पर रोक लगा दी है। पिछले दिनों सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर नई सोलर पॉलिसी का ऐलान करते हुए कहा था, कि इससे दिल्ली में बिजली बिल जीरो हो जाएगा। ऐसे में अब राजधानी में फ्री बिजली मिलना मुश्किल लग रहा है।

केजरीवाल ने बताया कि सरकार ने नई सोलर पॉलिसी-2024 जारी किया है। इससे पूर्व में 2016 में सोलर पॉलिसी जारी की गई थी। नई पॉलिसी लागू हो जाने के बाद आवासीय क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने 700-900 रुपए तक अतिरिक्त कमाई होगी। सोलर पैनल लगाने में हुआ खर्च भी चार साल में रिकवर हो जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 2016 में जारी सोलर पॉलिसी पूरे देश में अभी तक का सबसे विकासशील पॉलिसी थी। इस सोलर पॉलिस की तहत लोगों ने अभी तक अपने छतों पर करीब 250 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल लगवाए हैं। सोलर पॉलिसी 2016 के तहत दिल्ली में अभी तक 1500 मेगावाट सोलर पावर स्थापित किया गया है। 

Related Articles

Back to top button