Delhi Metro Update: दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, जानें वजह

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से छह मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह पाबंदी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन प्रभावित रहेंगे।

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

बता दे कि दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंध के चलते संबंधित मेट्रो स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों, दैनिक यात्रियों और इन स्टेशनों के आसपास आने-जाने वालों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की जरूरत होगी।

निर्धारित समय के दौरान इन छह स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहने से यात्रियों को दूसरे नजदीकी मेट्रो स्टेशनों का विकल्प तलाशना पड़ सकता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

यात्रियों को दी गई सतर्क रहने की सलाह

मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित स्टेशन की स्थिति और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें। इससे अनावश्यक देरी और परेशानी से बचा जा सकता है। फिलहाल, इन छह स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक एंट्री और एग्जिट पर प्रतिबंध की जानकारी सामने आई है। यात्रियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और अपनी यात्रा उसी के अनुसार प्लान करने की जरूरत हैॉ

Related Articles

Back to top button