दिल्ली-NCR में चालक हड़ताल पर, सड़कों पर नहीं उतरेंगे करीब 4 लाख ऑटो-टैक्सी

संगठन के पदाधिकारी आज जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठेंगे। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए इजाजत दे दी है।

दिल्ली एनसीआर में ऑटो टैक्सी चालकों ने दो दिवसीय हड़ताल के चलते आज से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐप आधारित कैब की वजह से ऑटो टैक्सी चालकों पर काफी असर पड़ा है, जिसके विरोध में यूनियन ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल में दिल्ली के 15 से अधिक यूनियन शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार करीब चार लाख टैक्सी आज सड़कों पर नहीं उतरेंगी।

संगठन के पदाधिकारी आज जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठेंगे। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए इजाजत दे दी है। हड़ताल में टैक्सी चालक सेना यूनियन, दिल्ली ऑटो तिपहिया ड्राइवर यूनियन, राजधानी टूरिस्ट ड्राइवर यूनियन समेत दिल्ली- NCR के 15 से अधिक प्रमुख ऑटो शामिल होंगे। सभी हड़ताली 22 अगस्त को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

रिवहन विभाग और यातायात पुलिस पर बड़ा आरोप

ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा ने बताया कि, ऐप आधारित कैब की वजह से ऑटो-टैक्सी चालकों को नुकसान हो रहा है। कैब चालकों से एप कंपनियां मोटा कमीशन वसूल रही हैं। उन्होंने कहा, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की मिलीभगत से अवैध रूप से बाइक टैक्सी और ई-रिक्शा चल रहे हैं, इसकी वजह से भी टैक्सी ड्राइवर को नुकसान हो रहा है। राज्य सरकार मनमानी रोकने में विफल रही। लिहाजा हड़ताल के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा।

Related Articles

Back to top button