
सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई थी। जानकारी के अनुसार,लॉरेंस बिश्नोई ने गोल्डी बरार से कई बार बात की थी। लॉरेंस बिश्नोई ने वर्चुअल नंबरो से गोल्डी बरार से कई बार बात की थी। बता दें, गोल्डी बरार विदेश में मौजूद है। तिहाड़ में बंद लॉरेंस से पंजाब पुलिस पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस लॉरेंस को रिमांड पर भी ले सकती है।
बता दें, सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस की जांच के लिए SIT की टीम का गठन किया गया है। अब इस केस की जांच SIT करेगी। जांच के लिए पंजाब पुलिस ने 3 सदस्यी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। मूसेवाला की हत्या किसने की? हत्या की वजह क्या थी। इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है।
बीते रविवार को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, तीन अज्ञात हमलावरों ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद सिंगर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें, सिंगर सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे।
बताया जा रहा है, अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी है। हमले में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हमलवरों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें, एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को वापस लिया गया था।









