
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ रविवार देर रात एक 17 साल के नाबालिग लड़के की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक किशोर की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ रविवार देर रात एक 17 साल के नाबालिग लड़के की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक किशोर… pic.twitter.com/NKyunnfBuy
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 2, 2026
देर रात मिली चाकूबाजी की सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जून 2026 की रात करीब 10:25 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि इलाके में कुछ बदमाशों ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची, तो वहां का नजारा बेहद खौफनाक था। 17 वर्षीय अभिषेक लहूलुहान और गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। शुरुआती तौर पर यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है, हालांकि हत्या के असली कारणों और हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।









