दिल्ली: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को किया संबोधित, बोले-दुनिया में मेक इन इंडिया की ताकत बढ़ रही…

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा, पूरी दुनिया में मेक इन इंडिया की ताकत बढ़ रही हैदेश में सप्लाई चेन अच्छा हो रहा है। ‘देश के कोने-कोने से प्रोडक्टर विदेश जा रहे है। मोटे अनाजों की खेप भी विदेश पहुंच रही है। आज भारत का समार्थ्य विश्व में दिख रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 87वें एपिसोड को संबोधित करते हुए कहा, 30 लाख करोड़ का निर्यात ऐतिहासिक है। ईमानदार प्रयास से संकल्प सिद्ध होते हैं। भारत की ताकत अब दुनिया में दिख रही है। आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा। GeM के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था की गई है। GeM से छोटी-छोटी कंपनियों से खरीद हुई। करीब एक लाख करोड़ की खरीद की गई।

पीएम ने कहा, लोकल को ग्लोबल बनाने की दिशा में तेजी से काम’ हो रहा है।

योग के प्रति देश में रुझान बढ़ रहा है। ‘126 वर्षीय शिवानंद की स्फूर्ति से देश के लिए प्रेरणा’ है। आयुष उद्योग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आयुष स्टार्ट अप देश में तेजी से बढ़ रहे। स्वास्थ्य का स्वच्छता से सीधा संबंध है। ‘आयुष स्टार्ट अप जल्द ही दुनिया में छा जाएंगे’।

स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। कई स्वच्छाग्रही देश में जागरूकता फैला रहे है। पानी की हर बूंद बचाने के प्रयास होने चाहिए। जल संरक्षण को मुहिम बनाना होगा। अब वॉटर वॉरियर बनाने का वक्त है। ‘गुजरात में बावड़ियों को जीवित किया गया’। ‘गुजरात में स्टेप वेल को बावड़िया कहते हैं’।

पुरानों सरोवरों को सुधारा जा सकता है। विविधता देश की बड़ी ताकत। माधवपुर मेले में नई चीजें जुड़ रही हैं। ‘माधवपुर मेला एक भारत श्रेष्ठ भारत की मिशाल’है। ‘अमृत महोत्सव में देश के नायकों को याद किया’।

देश ने आजादी के नायकों को याद किया। ‘महात्मा फुले,आंबेडकर जी ने असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ी’। कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव को बढ़ावा दिया जा रहा। आने वाले त्योहार,उत्सव की बधाई।

Related Articles

Back to top button