बिभव से पूछताछ के लिए मुंबई ले जा सकती है दिल्ली पुलिस, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को 19 मई को गिरफ्तार किया था। स्वाती पर 13 मई को हमले हुए थे।

AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी आरोपी बिभव कुमार को मुंबई पुलिस लेकर जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, उसे मुंबई में फॉर्मेट किया गया था। जिसकी जांच के लिए दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को मुंबई लेकर जा सकती है।

बता दें कि स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को 19 मई को गिरफ्तार किया था। स्वाती पर 13 मई को हमले हुए थे। इसके बाद 6 दिन के अंदर बिभव का लोकेशन अलग-अलग राज्यों में मिली थी। जिसमें पंजाब, मुंबई और लखनऊ शामिल है। लखनऊ में बिभव को अरविंद केजरीवाल के साथ भी देखा गया था। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी स्वाति मालिवाल पर लगातार हमलावर है। पार्टी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर ये सब कर रही हैं। क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस चल रहा है।

Related Articles

Back to top button