Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली! सोनिया विहार में AQI 457, लोगों की बढ़ी चिंता

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचकर चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया। पटाखों से निकले धुएं के कारण हवा की गुणवत्ता और ज्यादा खराब हो गई है। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।

प्रदूषण के आंकड़ों के मुताबिक, सोनिया विहार में सबसे अधिक 457 AQI दर्ज किया गया। वहीं विवेक विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 445 और जहांगीरपुरी में 439 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नॉर्थ कैंपस में AQI 437 और बवाना में 424 दर्ज हुआ।

दिल्ली के अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। चांदनी चौक में AQI 418, पटपड़गंज में 418 और पंजाबी बाग में 408 दर्ज किया गया। वहीं मुंडका में वायु गुणवत्ता सूचकांक 413 तक पहुंच गया।

लगातार बढ़ते प्रदूषण ने राजधानी की हवा को बेहद खराब बना दिया है। दिवाली पर पटाखे जलाने के बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ने से पर्यावरण और लोगों की सेहत को लेकर चिंता गहरा गई है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचना इस बात का संकेत है कि राजधानी में वायु प्रदूषण एक गंभीर चुनौती बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button