
यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। जिसके बाद से देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को बड़ा झॉका लगा है। अन्य राज्यों में सरकार बनाने का सपना देख रही कांग्रेस ने उन राज्यों से भी हाथ धो दिया जहा उनकी पहले से सरकार थी। अब हर बार की तरह हार पर मंथन के लिए कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है।
बता दें, आज दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की बैठक होगी। जहां कांग्रेस की हार को लेकर मंथन किया जाएगा। दरअसल उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटों पर वोटिग हुई लेकिन कांग्रेस को यहां केवल 2 सीटें ही मिल पाई। वहीं उत्तराखंड में कुल 70 सीटों में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीट ही मिला। पंजाब में कुल सीट 117, कांग्रेस को मिली सिर्फ 18, गोवा में कुल सीट 40, कांग्रेस को मिली सिर्फ 11। वहीं मणिपुर में कुल 60 सीट होने के बावजूद कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें ही मिली।
आज सोनिया गांधी ने CPP की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 10.30 बजे 10 जनपथ पर होगी। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज होगी। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज 4 बजे होगी। बैठक में 5 राज्यों के चुनावी नतीजों को समीक्षा होगी।
कांग्रेस की इतनी बड़ी हार के बाद पार्टी में उठा-पटक का दौर शुरू हो गया है। हार को लेकर पहले सबसे पहले शशि थरूर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘जो भी कांग्रेस पर भरोसा रखते हैं उन्हें चुनावी नतीजों से दुख हुआ है। ये भारत के उस विचार को मज़बूत करने का समय है जिसके लिए कांग्रेस खड़ी है और देश को सकारात्मक एजेंडा देती है। ये हमारे संगठनात्मक नेतृत्व को इस तरह सुधारने का समय है जो उन विचारों में फिर से जान भर दे और लोगों को प्रेरित करे। एक बात साफ़ है- सफ़ल होने के लिए परिवर्तन अनिवार्य है।’









