Delhi: सहारनपुर हाइवे पर 2 युवकों की मौत, बाइक सवार को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर…

शामली के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई।

हादसा शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर भारसी मोड़ के पास हुआ। जहां विपरीत दिशा से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर थाना कांधला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं अभी तक हादसे में मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है कांधला पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है वहीं हादसे के बाद से फरार ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button