दिल्ली : 13 राज्य सभा सीटों के लिए 31 मार्च को वोटिंग, चुनाव आयोग ने द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की…

6 राज्यों की 13 राज्य सभा सीटों से कई दिग्गजों को सेवानिवृत्त होना है। इनमें असम से रानी नारा और रिपुन बोरा, हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, एके एंटनी, एमवी श्रेयम्स कुमार, केरल से सोमप्रसाद के, नागालैंड से केजी केनी, त्रिपुरा से झरना दास (बैद्य), सुखदेव सिंह और प्रताप सिंह शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के साथ ही यूपी में चुनावी शोर शांत हो जायेगा। इसी बीच, अब चुनाव आयोग 13 राज्य सभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की। सोमवार को चुनाव आयोग ने घोषणा की कि राज्य सभा की 13 सीटों के लिए चुनाव 31 मार्च को होंगे। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब की पांच, केरल की तीन, असम की दो, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड की एक-एक राज्य सभा सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होंगे।

दरअसल, राज्य सभा से 13 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं लिहाजा राज्यसभा की 13 सीटों पर चुनाव कराना लाजमी है। 6 राज्यों की 13 राज्य सभा सीटों से कई दिग्गजों को सेवानिवृत्त होना है। इनमें असम से रानी नारा और रिपुन बोरा, हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, एके एंटनी, एमवी श्रेयम्स कुमार, केरल से सोमप्रसाद के, नागालैंड से केजी केनी, त्रिपुरा से झरना दास (बैद्य), सुखदेव सिंह और प्रताप सिंह शामिल हैं। वहीं पंजाब से सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेता मलिक, शमशेर सिंह दुलो और नरेश गुजराल जैसे कई वरिष्ठ नेता अब सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

13 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की यह है सारणी

अधिसूचना जारी दिनांक : 14 मार्च, 2022
नामांकन करने की अंतिम तिथि : 21 मार्च, 2022
नामांकन की जांच : 22 मार्च, 2022
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि : 24 मार्च, 2022
मतदान की तिथि : 31 मार्च, 2022
मतदान का समय : सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
वोटों की गिनती : 31 मार्च, 2022 शाम 05:00 बजे

https://www.youtube.com/watch?v=GNzH6FOa-oU

Related Articles

Back to top button