देवरिया: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना बोले- युवा, बेरोजगार,किसान बीजेपी का सफाया करेंगे, सभी सीटें सपा जीतेगी…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा, ‘युवा, बेरोजगार,किसान सब मिलकर बीजेपी का सफाया करेंगे। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। बीजेपी के लोग झूठ बोलते है। ये काले कृषि कानून कृषि का लेकर आए थे। 7 सौ किसान शहीद हो गए है। लेकिन किसानों ने सरकार को झुका दिया।

किसान बीजेपी को माफ नहीं करेंगे। BJP वाले गर्मी निकलने की बात कह रहे है।देवरिया की जनता इनकी भाप निकाल देगी। 3 सालों से पुलिस में भर्ती नहीं निकाली है। सपा सरकार बनने पर पुलिस भर्ती निकालेंगे।

सपा अध्यक्ष बोले यूपी में सभी सीटें सपा जीतेगी। यहां मौजूद लोगों का जोश देखने लायक है। भारी बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।देवरिया की सभी सीटें सपा जीतेगी। आपने 5 सालों तक इंतजार किया। बीएड TET के अभ्यर्थियों ने इंतजार किया है। ये यूपी की खुशहाली का चुनाव है। यूपी का भाग्य बदलने का चुनाव है। यूपी के साथ देश की सियासत बदलेगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV