
देविरया– आज कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, वो है देवरिया के SP का.दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देविरया SP संकल्प शर्मा डिवाइडर फांदकर दौड़ लगाते हुए दिखाई दिए.
‘भारत बंद’ के दौरान प्रदर्शनकारी जबरन दुकानें बंद करा रहे थे, जिसे रोकने के लिए जिले के पुलिस कप्तान खुद मैदान में डट गए और माहौल को बिगड़ने से रोक लिया.
कल यानी 21 अगस्त के दिन दलित संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया था. इस भारत बंद को बसपा, सपा और भीम आर्मी का भी समर्थन मिला था. दलित संगठन और राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए थे. इसी दौरान देवरिया में बसपा कार्यकर्ता और भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़कों पर हंगामा करने लगे. वह जबरदस्ती दुकान बंद करवाने लगे.









