Deoria : जब कंबाइन मशीन को पार करानी पड़ी नदी, लोगों ने किया कुछ ऐसा की वीडियो तेजी से हो रहा वायरल !

घाघरा नदी को पार करने के लिए परिवहन के समुचित संसाधन ना होने के कारण इस तरह का कदम उठाया गया। घाघरा नदी के उस पार जाने के लिए केवल नाव ही एक मात्र साधन है। ऐसे में देवार इलाके के किसानों ने तीन कंपाइन मशीन नदी के उस पार ले जाने के लिए एक देसी जुगाड़ खोज निकाला। चूंकि गेंहू भी पक चुके हैं और अब उनके कटने की बारी है।

(Report : मनीष कुमार मिश्र)

यूपी के देवरिया से सोमवार को अजब खबर सामने आई। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया देवार इलाके से ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर आपको ‘एकता में बल है’ वाली कहावत याद आ जाएगी। वीडियो में, गेंहू काटने की एक कंबाइन मशीन को 8 टैक्टर मिलकर खींच रहे थे। दरअसल घाघरा नदी (सरयू) के उस पार देवार इलाके में करीब 15 हजार हेक्टेयर गेहूं की फसल खड़ी है जिसको काटने के लिए कंपाइन मशीन की आवश्यकता थी।

यहां घाघरा नदी को पार करने के लिए परिवहन के समुचित संसाधन ना होने के कारण इस तरह का कदम उठाया गया। घाघरा नदी के उस पार जाने के लिए केवल नाव ही एक मात्र साधन है। ऐसे में देवार इलाके के किसानों ने तीन कंपाइन मशीन नदी के उस पार ले जाने के लिए एक देसी जुगाड़ खोज निकाला। चूंकि गेंहू भी पक चुके हैं और अब उनके कटने की बारी है।

ऐसे में कंबाइन की जरुरत को देखते हुए लोगों ने 8 ट्रैक्टरों का एक रेला लगवाया और सभी ट्रैक्टरों को नदी उस पार ले जाकर लाइन से खड़ा कर दिया। फिर लोहे की मोटे तार की रस्सी से एक दूसरे ट्रैक्टर को बांध दिया। लोहे की तार का सबसे अंतिम छोर नदी के उस पार खड़ी कंपाइन मशीन के अगले सिरे से बांध दिया। फिर सभी ट्रैक्टरों को एक साथ स्टार्ट किया गया।

उसके बाद एक निश्चित गति से सभी ट्रैक्टर धीरे-धीरे चलने लगे। अंततः लोग कंबाइन को सरयू के दूसरी तरफ देवार इलाके में पहुंचाने में सफल हुए। इस कमाल के जुगाड़ से पीछे से नदी को पार करते हुए कंबाइन देवार इलाके में पहुंच गयी और अब इस देशी जुगाड़ का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button