
दिल्ली; संसद भवन के उदघाट्न को लेकर हो रही राजनीति अपने चरम पर है. अब इस मामले को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस अभी सत्ता वियोग से बाहर नहीं आ पा रही है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं इनको सद्बुद्धि दें, ताकि ये लोग संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में वॉयकॉट का विचार त्याग दें.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 24, 2023
➡️यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान
➡️संसद के उद्घाटन का विपक्ष के विरोध पर बोले
➡️कांग्रेस सत्ता वियोग से बाहर नहीं आ पाई-केशव
➡️मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं सद्बुद्धि दे- केशव
➡️कांग्रेस पार्टी बॉयकॉट का विचार त्याग दें- केशव
➡️विपक्ष चाहता है मोदी… pic.twitter.com/aXLDIBfvQB
उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि मोदी जी को इसका श्रेय ना मिले. अगर कांग्रेस संसद भवन बनाती तो पूरी सदी निकल जाती. उन्होंने कहा कि एसपी-आरएलडी पहले से ही भाजपा के विरोध में हैं. एमएलसी चुनाव में एसपी द्वारा केशव मौर्य से समर्थन मांगने पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अतिपिछड़ा और दलित विरोधी हैं.
केशव ने कहा कि दोनों MLC उम्मीदवारों को बलि का बकरा बनाया गया है. अगर अखिलेशजी के मन में इनको लेकर जरा भी प्रेम है तो इन्हें राज्यसभा भेजें. उन्होंने कहा कि राज्यसभा या लोकसभा में अपने परिवार और जाति को दे टिकट देते हैं. आगामी चुनाव में मैं नजर रखूंगा कि…. कितने ऐसे लोगों को टिकट देते हैं.








