
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा। BCCI ने स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 212 रन बनाए। संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 39 रन बनाए, लेकिन इन बेहतरीन पारी के बावजूद कप्तान गायकवाड़ पर जुर्माना लग गया।
BCCI का बयान
BCCI ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि CSK पर जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि टीम ने दिल्ली के खिलाफ धीमे ओवर-रेट से खेला। यह इस संस्करण में टीम का पहला अपराध था, इसलिए सिर्फ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
गायकवाड़ ने गेंदबाजों को दिया क्रेडिट
इस जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने खुशी जाहिर की और कहा कि धीमी पिच के बावजूद 200-210 रन बनाना अच्छा संकेत है। उन्होंने संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी की सराहना की और कहा कि आज का दिन गेंदबाजों के नाम रहा। जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में केवल 18 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत की थी और उनके पास 5 ओवरों में 61 रन बन चुके थे, लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम पीछे हो गई और अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।









