
सिक्किम में अचानक बादल फटने से सेना के 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण 23 सेना के जवानों के लापता होने की सूचना है।
सिक्किम
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 4, 2023
➡सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही
➡बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़
➡उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटा
➡कई सैन्य भवन बहे, सेना के 23 जवान लापता
➡ITBP की 11वीं बटालियन रेस्क्यू में जुटी
➡सेना के जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
➡सिंगतम के पास… pic.twitter.com/BWwVAqbGzU
आपको बता दें कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के कारण लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है।









