
Chhath Puja 2023: छठ पूजा आज चौथा व अंतिम दिन है। बिहार उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। व्रती महिलाएं नदियों के किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व समाप्त हो जाएगा। इस पर्व में महिलाएं अपने सुहाग और बच्चों के लिए दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं।
महाराष्ट्र में भी छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ पूजा के चौथे दिन जुहू बीच पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं, नंगल घाट पर भी श्रद्धालुओं की बंपर भीड़ लगी है। देश की राजधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और उगते सूर्य को अर्घ दिया। पटना के दीघा घाट पर व्रती महिलाओं की भीड़ लगी है।
छठ पूजा का चौथा दिन बेहद खास होता है। इस दिन सुबह के समय व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस दिन महिलाएं टोकरी में फल, ठेकुआ, चावल के लड्डू का प्रसाद बांस की टोकरी में सजाया जाता है। इसपर सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- 5:00 AM से 5:53 AM
- प्रातः: संध्या- 5:26 AM से 6:46 AM
- गोधूलि मुहूर्त- 05:25 PM से 05:52 PM
- संध्यान्ह संध्या- 5:25 PM से 06:45 PM
- अभिजीत मुहूर्त- 11:44 AM से 12:27PM
- विजय मुहूर्त- 1:52 PM से 02:35 PM
- निशिता मुहूर्त- 11:39 PM से 12:33 AM
- अमृत काल- 11:38 AM से 01:08 PM
UP के अलग-अलग जिलों में सूर्योदय
- लखनऊ में 20 नवंबर 2023 को सूर्योदय का समय,
6:29am - कानपुर में 20 नवंबर 2023 को सूर्योदय का समय,
6:31 am - देवरिया में 20 नवंबर 2023 को सूर्योदय का समय
6:17 am - वाराणसी में 20 नवंबर 2023 को सूर्योदय का समय
6:18am - आजमगढ़ में 20 नवंबर 2023 को सूर्योदय का समय
6:19 am