हाथरस भगदड़ कांड का मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर गिरफ्तार, 1 लाख का था इनामी

हाथरस भगदड़ कांड में 121 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहें बाबा के कार्यक्रम का आयोजक और कांड का मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर शुक्रवार रात को गिरफ्तार हो गया है।

हाथरस भगदड़ कांड में 121 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहें बाबा के कार्यक्रम का आयोजक और कांड का मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर शुक्रवार रात को गिरफ्तार हो गया है। सूरज पाल उर्फ भोले बाबा के वकील एपी सिंह के मुताबिक मधुकर ने दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के बीच एक अस्पताल में पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

बता दें यूपी पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। बाबा के वकील एपी सिंह का कहना है कि देवप्रकाश मधुकर हार्ट मरीज हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्होंने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है।

मधुकर हाथरस का ही रहने वाला है। सिकंदरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दमदमपुरा की न्यू कॉलोनी में उसका घर है। हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद से ही देव प्रकाश मधुकर अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था। जिस सत्संग में ये हादसा हुआ उसका मुख्य आयोजनकर्ता देव प्रकाश मधुकर ही था। सिकंदराराऊ में आते ही वे भोले बाबा की मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति से जुड़ गया और धीरे-धीरे सत्संग आयोजन से जुड़े कार्यों के प्रति लगन को देखते हुए देव प्रकाश को मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी मिल गई और अब वह पुलिस हिरासत में आ चुका है ।

Related Articles

Back to top button