डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मातहतों को दिए त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश

पुलिस महानिदेशक ने जनपद कानपुर आउटर में हुई ट्रैक्टर ट्राली की दुर्घटना में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कर स्थिति को नियंत्रित करने की सराहना की तथा कानून व्यवस्था की चुनौती में जनपदों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों की भी सराहना की। त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने एवं माफियाओं/अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस महानिदेशक ने अपनी महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं से अवगत कराया।

जुलूस- विभिन्न धर्मों के धार्मिक जुलूसों के मार्ग, समय इत्यादि का वरिष्ठ अधिकारी पूर्ण अध्ययन कर लें एवं उन्हें सकुशल सम्पन्न करायें।पुलिस बंदोबस्त- मार्ग की संवेदनशीलता का समुचित अध्ययन कर तदोपरांत ड्यूटी लगायें। अपर पुलिस महानिदेशक जोन/पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र स्वयं पुलिस बंदोबस्त का अध्ययन करें एवं यह सुनिश्चित करें कि जुलूस में पर्याप्त संख्या में फोर्स लगायी जाये एवं आवश्यकतानुसार वरिष्ठ अधिकारी की भी ड्यूटी लगायी जाये।


ग्राउण्ड पर लगायी गयी सम्वेदनशील ड्यूटियों को अपर पुलिस महानिदेशक जोन/पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र भी स्वयं चेक करें। ड्यूटी लगाने में समुचित कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया जाये।

3- पुतला दहन
पुतला दहन के स्थान की भौगोलिक स्थिति का अध्ययन किया जाये और वहॉ पर समुचित एंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट का प्रावधान हो।पुतलों में विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल न हो।रेलवे लाइन के निकट पुतला दहन होने की स्थिति में उन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये जायें।

4- सुरक्षा

पुतले के ऊपर बिजली के तार न हों।महिलाओं, बच्चों के लिये पृथक स्थान की व्यवस्था करायी जाये।गम्भीर घटनाओं में वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्यवाही कराये एवं घटना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी कर समय से मुख्यालय को अवगत करायें।

5-मादक पदार्थ अभियान-मादक पदार्थ/शराब तस्करों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करायी जाये।

6-माफियाओं -बड़े माफियाओं के विरूद्ध गुणवत्तापूर्वक कार्यवाही करायी जाये। जेल में बंद माफियाओं की सूची बनाकर उनकी निगरानी कराते हुए कार्यवाही करायी जाये।

7- अफवाहों का खण्डन/कार्यवाही

सोशल मीडिया पर अफवाहों का खण्डन कराया जाये एवं अफवाह फैलाने वालों को थाने पर बुलाकर जानकारी प्राप्त की जाये एवं उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये।

8- यातायात प्रबन्धन- त्यौहारों में यातायात प्रबन्धन पर विशेष ध्यान दिया जाये।यातायात व्यवस्था सामान्य होने एवं भीड़ के छटने तक लगातार पेट्रोलिंग की जाये एवं पुलिस व्यवस्था बनी रहे।ट्रैक्टर ट्राली धारकों को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जाये एवं उन्हें सवारी ढोने के लिये इस्तेमाल न करने हेतु प्रेरित किया जाये।

9- अपराध- हत्या की घटनाओं में प्रिवेंटिव कार्यवाही कराते हुए रंजिश के कारणों का निवारण कराया जाये।
10- अभियोजन-प्रासिक्यूशन ब्रांच से समन्वय स्थापित कर माफियाओं को कठोर सजा दिलायी जाये।

वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान समस्त एडीजी ज़ोन एवं पुलिस आयुक्तों ने आगामी त्योहारों के संबंध में किये गये पुलिस प्रबंध के सम्बंध में पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया गया। सभी जनपदों में त्योहारों के सम्बंध में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक प्रबंध किये गये हैं, जो निम्न हैं :-

1- अग्नि सुरक्षा
पुलिस द्वारा ज़िला प्रशासन द्वारा एवं फायर विभाग के साथ मिलकर समस्त पांडालो के फायर सेफ्टी ऑडिट किये जा चुके हैं।
महत्वपूर्ण स्थानों पर फायर टेंडर्स लगाये गये हैं।

2- प्रतिमा विसर्जन
प्रतिमा विसर्जन के समस्त रूट की मैपिंग की जा चुकी है।निर्धारित स्थानों पर ही प्रतिमा विसर्जन की जायेगी।

3- पुलिस व्यवस्थापन
संवेदनशील स्थल, मिश्रित आबादी क्षेत्र में क्यूआरटी लगायी जायेगी एवं ड्रोन का इस्तेमाल कर रूफ़ टॉप ड्यूटी लगायी गयी है।
पीआरवी एवं जनपदीय पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की जायेगी।पीए सिस्टम को क्रियाशील कराया गया है जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोगों से समुचित संवाद स्थापित किया जा सके।

4- बैठक
प्रशासन एवं आयोजको के साथ बैठक कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर समन्वय स्थापित किया गया है।पीस कमेंटी, संभ्रांत नागरिकों एवं धर्म गुरुओं से बैठक की जा चुकी है।नगर निगम, नगर पालिका, विधुत विभाग के साथ विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की जा चुकी है।

5- यातायात व्यवस्था

ट्रैक्टर ट्रॉली के सम्बन्ध में बीट आरक्षी द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली धारकों से उसका इस्तेमाल परिवहन के साधन के रूप में ना इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है एवं किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा। अन्त में पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 ने उ0प्र0 पुलिस के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को त्यौहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
Puzzle magic: Găsiți o Doar un geniu poate rezolva această ghicitoare extrem Descoperă o eroare majoră în doar 5 secunde: un test Rebus pentru genii: găsiți Un puzzle Găsește pisica isteață printre bufnițe în Rezolvă ghicitoarea în 9 secunde: unde