रिलीज के दूसरे दिन ‘धमाल 4’ ने उड़ाया गर्दा, करोड़ों की कमाई से बनाया रिकॉर्ड

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘धमाल 4’ अभी थिएटर में रिलीज़ हुई है। बता दे कि यह फिल्म इस शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और अपनी रिलीज़ के साथ ही बड़े-बड़ों के सिंहासन हिला दिए। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, रवि किशन, जावेद जाफ़री और संजीदा शेख स्टारिंग इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ के साथ ज़बरदस्त ओपनिंग की और अब यह कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ती हुई नज़र आ रही है। रिलीज़ के दूसरे दिन ही इस कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक थिएटर में उमड़ पड़े, जिससे फिल्म की कमाई में 60 परसेंट का उछाल आया। अब तक यह फिल्म दुनिया भर में 53 करोड़ से ज़्यादा कमा चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया

वही अजय देवगन स्टार ‘धमाल 4’ के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला। इंडस्ट्री ट्रैकर साईकनिकल के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जिसके बाद अब सबकी निगाहें इसके तीसरे दिन यानी पहले रविवार के कलेक्शन पर हैं। दो दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 48.80 करोड़ है।

जानें धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अजय देवगन और अरशद वारसी स्टारर धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने दूसरे दिन विदेशी थिएटर्स में 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ को पार कर गया है और वर्ल्डवाइड कमाई 53.80 करोड़ हो गई है। यह फिल्म ऐसे समय में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती दिख रही है जब अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ थिएटर्स में छाई हुई है और अक्षय की वेलकम 3 के अलावा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ भी इन दिनों थिएटर्स में है, जो कमाई के मामले में दिन-ब-दिन पिछड़ती जा रही है।

‘धमाल 4’ की कास्ट और कहानी

धमाल 4 की कास्ट की बात करें तो अजय देवगन लीड रोल में हैं और उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजलि आनंद, जैकी श्रॉफ, संजीदा शेख और रवि किशन भी इस फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘धमाल 4’ पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का हिस्सा है, जो 2007 में शुरू हुई थी। यह इस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है। जब ये सभी खजाने की तलाश में निकलते हैं, तो उन्हें अलग-अलग मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और ऐसे में एक खजाना मिलता है या नहीं, और मिलता भी है तो किसे कितना हिस्सा मिलता है, यही फिल्म की कहानी है।

Related Articles

Back to top button