‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने ग्लोबली 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया है।

Dhurandhar 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। Ranveer Singh की इस फिल्म ने रिलीज होते ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं और दूसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।

निर्देशक Aditya Dhar की इस फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 80.72 करोड़ रुपये रहा। तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने क्रमशः 113 करोड़ और 114.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

इसी शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता 624.47 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खत्म किया, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है।

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका

फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। अब तक ‘धुरंधर 2’ ने ग्लोबली 1128.99 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वीकेंड के चलते फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि यह फिल्म इस वीकेंड 12 से 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार कर सकती है।

इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के साथ फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं।

स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा Arjun Rampal, Sanjay Dutt, Sara Arjun और R. Madhavan भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी जासूस हमजा अली मजारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत के लिए पाकिस्तान में खतरनाक मिशन पर जाता है। पहले पार्ट में जहां उसके अंडरवर्ल्ड में घुसने की कहानी दिखाई गई थी, वहीं दूसरे पार्ट में वह पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा करने और राजनीतिक साजिशों से जुड़ी बड़ी लड़ाई लड़ता नजर आता है। फिल्म की दमदार कहानी, एक्शन और रणवीर सिंह की एक्टिंग दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है।

Related Articles

Back to top button