बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का धमाका: पहले दिन ही 100 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड 236 करोड़ से ज्यादा कमाई

वहीं रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को हुए पेड प्रिव्यू से फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। जबरदस्त हाइप के बीच आई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को हुए पेड प्रिव्यू से फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया।

अगर पेड प्रिव्यू को शामिल किया जाए तो ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर भारत में 172.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले ही दिन करीब 236.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें ओवरसीज मार्केट से ही करीब 64 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है, जिससे साफ है कि फिल्म को इंटरनेशनल स्तर पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसने शाहरुख खान की ‘जवान’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘पुष्पा 2’ बनी हुई है।

खास बात यह है कि भारत में 200 करोड़ के आसपास ओपनिंग का आंकड़ा अब तक सिर्फ साउथ फिल्मों के नाम रहा है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए हिंदी सिनेमा के लिए नया इतिहास बना दिया है।

फिल्म में रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और हाई-ऑक्टेन एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत शुरुआत देखने को मिली है।

Related Articles

Back to top button