
‘धुरंधर 2’ साल 2026 की उन फिल्मों में शामिल हैं…जिसने कई सारे बॉलीवुड के रिकॉर्ड तोड़े दिए, फिल्म ने ब्लॉकबस्टर कमाई की…फिल्म में अब दर्शक बेसब्री से 19 मार्च का इंतजार कर रहे हैं, ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग सिनेमाघरों में दस्तक देगा. इस बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रहस्यमय पोस्ट शेयर करके फैंस के दिलों की धड़कनें और भी बढ़ा दी हैं. रणवीर सिंह और आदित्य धर का ये पोस्ट ‘धुरंधर पार्ट 2’ के टीजर रिलीज की ओर इशारा किया….
इसी के साथ ही आज सुबह एक्टर रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ द रिवेंज का एक पोस्टर जारी किया है…और इस पोस्टर ने लोगों की धड़कने बढ़ा दी है….
लाल रंग के साथ रणवीर के डैशिंग लुक वाले इस पोस्टर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है….
और इससे पहले वाले पोस्ट में काले बैकग्राउंड पर “कल दोपहर 12:12 बजे” लिखा हुआ है, जो धुरंधर फिल्म की घोषणा के पुराने फॉन्ट में है.आदित्य धर और रणवीर सिंह के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या मेकर्स धुरंधर 2 के टीजर को रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं. यानी अब भी इस पर सस्पेंस बना हुआ है कि आज यानी 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12.12 पर आदित्य धर कौन सा सरप्राइज देने वाले हैं….
सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद, धुरंधर 30 जनवरी को वर्ल्डवाइड ओटीटी पर रिलीज कर दी गई… नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का रन टाइम लगभग 9 मिनट कम कर दिया गया था, जिसे लेकर यूजर्स ने नाराजगी भी जाहिर की…हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि रन टाइम में यह बदलाव कुछ डिस्क्लेमर और अन्य संबंधित चीजों में बदलाव के कारण हुआ था, जिन्हें धुरंधर के निर्माताओं ने भी अप्रूव किया है. दूसरी तरफ रिलीज के बाद ही फिल्म ओटीटी पर धूम मचा रही है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.









