
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना जब बीते रविवार दिल्ली राजभवन में LG के पास इस्तीफा देनें पहुंची तो एलजी वीके सक्सेना ने उनसे बात काफी बात की जानकारी ये भी मिल रही है कि LG ने उनपर तंज कसते हुए कहा कि आपको यमुना मैया का श्राप लगा है। आपकी सरकार को पहले ही यमुना की सफाई के लिए सक्रिये कदम उठाने चाहिए।
जानकारी ये भी मिल रही कि, LG ने आतिशी को पहले ही चेतावनी दी थी की AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी ‘यमुना के श्राप’ के बारे में बताया था और ये भी कहा था कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से नदी को साफ करने की एक परियोजना को रुकवा दिया था जो की गलत था। इस मामले पर आतिशी की क्या प्रतिक्रिया थी ये अभी स्पष्ट नहीं है।
क्या है यमुना की सफाई को लेकर विवाद ?
2 साल पुराना ये मामला यमुना नदी की सफाई को लेकर है जिसमें साल 2023 में नदी की सफाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एलजी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था। जैसे ही कमेटी ने अपना काम शुरू किया, केजरीवाल ने अपना समर्थन जताया और सहायता की पेशकश की। हालांकि बाद में दिल्ली सरकार ने ही NGT के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में ही चुनौती दे दी और सुप्रीम कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी। इसी पर LG सक्सेना ने केजरीवाल से कहा था कि आपको यमुना मैया के अभिश्राप का सामना करना पड़ेगा।