DIG को नेपाल जाना पड़ा भारी, CM योगी ने लिया बड़ा एक्शन

बिना अनुमति विदेशों की सैर करने पर DIG स्टांप राम अकबाल सिंह को आगरा से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है। वही जांच लेकर बैठे और रिपोर्ट न देने पर अपर महानिरीक्षक को भी पद से हटा दिया गया है।

थाईलैंड-नेपाल जाने पर DIG और जांच में लापरवाही पर AIG स्टांप पर बड़ी कार्रवाई की गई हैं। स्टांप के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से विभाग में बड़ी खलबली मची गई है। दरअसल बिना अनुमति विदेशों की सैर करने पर DIG स्टांप राम अकबाल सिंह को आगरा से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है। वही जांच लेकर बैठे और रिपोर्ट न देने पर अपर महानिरीक्षक को भी पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप में सहायक महानिरीक्षक सुनीता बाजपेयी के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।

एक साथ तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन से विभाग में खलबली मच गई है। आगरा मंडल के उप महानिरीक्षक निबंधन और उपायुक्त स्टांप बिना विभागीय अवकाश के नेपाल चले गए थे। हालांकि उनके खिलाफ अनियमितताओं के मामले की भी जांच चल रही थी। जांच प्रभावित करने की संभावना देखते हुए राम अकबाल सिंह को प्रयागराज मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया। राम अकबाल सिंह पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी अपर महानिरीक्षक निबंधन मुनीन्द्र सक्सेना को सौंपी गई थी। इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य कई मामलों की जांच भी वह कर रहे थे लेकिन जांच दबाए रहने के कारण कार्यवाही नहीं हो पा रही थी। साथ ही लोगों को होने वाली परेशानी से जुड़े तमाम मामले भी विभाग में आ रहे थे। इसे देखते हुए प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने उन्हें भी मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया।

Related Articles

Back to top button