
Digital Story: उत्तर प्रदेश के संभल में करीब 1700 मेडिकल स्टोर हैं. जिनमें से अधिकतर मेडिकल स्टोर ड्रग इंस्पेक्टर के रहमोकरम पर चल रहे हैं. मेडिकल स्टोर पर अनियमितताओं की भरमार है, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक सुवधा शुल्क देकर मरीजो की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं…..
डिमांड पूरी करो और आराम से काम करो
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं…. दरअसल, शामली में एक महिला ड्रग इंस्पेक्टर…जिनका नाम निधि पांडेय हैं…. वो अचानक मेडिकल स्टोर में घुस जाती हैं. उनके साथ स्टाफ भी मौजूद था. अचानक ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय के रेड मारते ही स्टोर संचालक घबरा जाता हैं…. इसके बाद निधि पांडेय ने पूरी दवाईयों की चेकिंग की और एफआईआर की धमकी भी दी. इतना ही नहीं ड्रग इंस्पेक्टर ने संचालक को धमकाते हुए तीखे तेवर में कहा कि- लगता है तुम चाहते नहीं स्टोर चले… इसके आगे ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि डिमांड पूरी करो और आराम से काम करो…
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फिर डरे सहमे संचालक ने 20 से 30 हजार रुपए की रिश्वत देने की पेशकश की. लेकिन आरोप है कि ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय ने 50 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी. हालांकि इस मामले में सबसे बड़ी बात ये रही कि किसी ने ड्रग इंस्पेक्टर और संचालक का वीडियों बनाकर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सीधे-सीधे व्यवस्था कर नहीं तो तू बचेगा नहीं
इस वायरल वीडियों में निधि पांडेय कह रही हैं कि वो चाहती है कि मेडिकल स्टोर चले, लेकिन तुम मेडिकल स्टोर चलाना नहीं चाह रहे हो. डिमांड पूरी करो और आराम से काम करो. वरना मेडिकल स्टोर पर इतना कुछ है कि एफआईआर के लिए बहुत है. मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक्स की दवाई है और इंजेक्शन खुले पड़े हैं. मेडिकल पर केमिस्ट भी नहीं है. मेडिकल को बंद करने के लिए इतना कुछ काफी है. निधि पांडेय बोल रही हैं कि मेरे साथ बनियागिरी मत कर सीधे-सीधे व्यवस्था कर नहीं तो तू बचेगा नहीं.
भष्ट्राचार के शुरू से ही से लगते आ रहे आरोप
वही इस वीडियों के वायरल होने के बाद प्रशासन भी एक्टिव हो गया… और ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पांडे को विशेष सचिव के आदेश पर सस्पेंड कर दिया…बता दें कि तीन साल से शामली में तैनात होने के बाद से ही निधि पांडे सुर्खियों में थी. महिला अधिकारी पर भष्ट्राचार के शुरू से ही से आरोप लगते आये हैं. पहले भी कुछ मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे….
केमिस्टों ने खूब बजवाए ढोल और किए डांस
अब जब शासन की तरफ से ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पांडेय के खिलाफ कार्रवाई हुई है तो शामली के केमिस्ट संगठनों में जश्न का माहौल है. यहां तक कि केमिस्टों ने खूब ढोल बजवाए और डांस भी किया. केमिस्टों ने इस कार्रवाई के लिए शामली जिलाधिकारी और शासन का आभार भी जताया है.









