
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद चुनाव नहीं जीत पाए थे। इसके बावजूद सपा ने उन्हें एमएलसी बनाया था। उन्हें सबकुछ दिया लेकिन स्वामी ने धोखा दिया। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा पल्लवी पटेल मेरी बहन जैसी हैं। वो सपा से चुनाव लड़कर जीती हैं। मैं उनकी इज्जत करती रहूगीं। हम चाहते थे कि, कृष्णा पटेल भी सपा से चुनाव लड़कर सदन पहुंचे। समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता जी भी सबको साथ लेकर चलने का कार्य करते थे और आज भी पार्टी यही करती है।
उन्होंने कहा, मैं समझती हु की चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य जी पार्टी में आए थे, जो चुनाव नहीं जीत पाए। इसके बावजूद भी समाजवादी पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाकर विधानसभा में भेजने काम किया और हम स्वामी प्रसाद मौर्य जी का पूरा सम्मान करते हे।
पल्लवी पटेल की नाराजगी पर बोली डिंपल यादव
पल्लवी पटेल जी बो मेरी बहन जैसी और बहुत सम्मान है। मेरे दिल में उनके लिए समाजवादी के सिंबल से वह लड़ी थी और जीती थी। हम चाहते थे की उनकी माता जी लड़े, जीते और सदन पहुंचे। लेकिन वह अपनी अपनी पार्टी के सिंबल से लड़ी और पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी के सिंबल से लड़ी और सदन तक पहुंची। अगर आगे भी ऐसी कोई बात होगी तो पूरा समर्थन करेंगे पल्लवी पटेल का।
सपा-कांग्रेस की टूट पर बोली डिंपल यादव
लगातार वरिष्ठ नेता बात कर रहे कुछ होता है तो पता चला जायेगा। राहुल गांधी की न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने पर उन्होंने कहा मैं तो मैनपुरी में हूं, मुझे नहीं पता क्या डिसीजन हो रहा है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम न होने पर बोली यह समाजवादी पार्टी का मामला है जल्दी पता चल जायेगा कौन कहा से लड़ रहा है। समाजवादी को जिन्हें यहां से चुनाव लड़ना है हम लोग पहले से निर्णय ले चुके है। मैं समझती हूं मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी भाजपा सामना करने जा रही है। बसपा के साथ गठबंधन को लेकर कहा की बसपा के बारे में कुछ नहीं कह सकती।









