
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नही कर पाई. सम्राट पृथ्वीराज कलेक्शन के मामले में काफी पीछे रह गई. आलम यह है कि फिल्म के कई शो तक कैंसल करने पड़े। और 200 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म 20 दिनों में मात्र 69 करोड़ ही कमा सकी।
वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने हाल ही मे दिये एक इंटरव्यू में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के लिए ‘अक्षय कुमार को इशारों इशारों में जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इंटरवयू के दौरान कहा कि ‘अक्षय कुमार द्वारा हाल ही में दिये कुछ विवादित बयान और उनके पान मासला एड के कारण फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म पृथ्वीराज के लिए पहली पंसद सनी देओल थे और यह फिल्म उन्ही को दिमाग में रखकर लिखी गई थी। वहीं अक्षय कुमार की अपकमिंग रामसेतु और रक्षा बंधन, मोस्ट अवेटेड दो फिल्में लाइन मे है, अब खिलाड़ी कुमार की लगातार दो फिल्मों का फ्लाप होना मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. आने वाले समय मे अक्षय की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ रिलीज होनी है जिसमें उन्होंने आनंद एल राय के साथ काम किया है वहीं फिल्म ‘राम सेतु’ का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें है, अक्षय कुमार के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस दिखाई पड़ेंगे.









