
उत्तराखंड और उसके आसपास पिछले 4 दिनों से हो रही लगातार बरसात की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदी नालों और नहर का पानी उफान पर है पर्वतीय इलाकों में हो रही बरसात की वजह से सड़कों के बीच में बहने वाले रपटे भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। प्रशासनिक अमला सभी संवेदनशील इलाकों में लगातार निरीक्षण कर रहा है।
उत्तराखंड में एक तरफ जहां बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है,तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बारिश का अलर्ट हमेशा से प्रदेश के लिए एक चुनौती भरा रहता है, बारिश की वजह से कई मार्ग जहां बाधित हो गए हैं, तो वहीं कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है, सड़कें खोलने और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि आम जनता की समस्याएं कम हो।
वही सीएम धामी का कहना है कि प्रदेश में जहां एक तरफ चार धाम यात्रा चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ कावड़ यात्रा भी चल रही है इसलिए वह यात्रियों से अपील करते हैं कि जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता है तब तक अपनी यात्रा रोक दें और मौसम के अपडेट के बाद ही यात्रा को करें क्योंकि कई जगहों पर सड़क बाधित होने की वजह से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रत्येक संवेदनशील स्थानों पर अधिकारी टीम के साथ निरीक्षण करें और बरसात के कारण कटाव वाले क्षेत्रों से लोगों को विस्थापित करें।लिहाजा अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं फिलहाल अगले दो दिनों तक इसी तरह की बारिश रहने का पूर्वानुमान है लिहाजा अभी लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।









