UNSC में AI को लेकर चर्चा : पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरे को लेकर बोला चीन और अमेरिका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में तो चीन और अमेरिका ने अपनी बात रखी ही वहीं रूस ने UNSC से इस चर्चा को लेकर ही सवाल कर दिया.

डिजिटल डेस्क- UNSC ( यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल ) ने पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मुद्दों को लेकर बैठक की. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होने वाले खतरों को लेकर बैठक की गई.
इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसके उपयोग को लेकर नियंत्रित करने में मदद करने के लिए कहा. साथ ही एक नई अंतर्राष्ट्रीय संस्था बनाने का आह्वान किया.

इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर हुई चर्चा में चीन ने कहा कि इस तकनीक का दौड़ता हुआ घोड़ा नहीं बनाना चाहिए. अमेरिका ने भी लोगों को इसके बारे में चेताया है. वहीं गुटेरेस ने कहा कि टेक्नोलॉजी
तेजी से अपने संभावित जोखिम और लाभों को प्रकट करती है.

गुटेरेस ने ये भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मिलिट्री और नॉन मिलिट्री दोनों अनप्रयोगों के दुनियाभर में शांति और सुरक्षा के लिए बहुत गंभीर परिणाम हो सकते है. इसका ज्यादा इस्तेमाल जलवायु परिवर्तन का भी बड़ा कारण हो सकता है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में तो चीन और अमेरिका ने अपनी बात रखी ही वहीं रूस ने UNSC से इस चर्चा को लेकर ही सवाल कर दिया.

बता दें कि विदेशों में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो गया है. इस वजह से लोगों की नौकरियों पर खतरा आ गया है. बीते दिनों हॉलीवुड में भी इसको लेकर बड़ी जंग छिड़ गई थी. कई कलाकारों ने इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी. सेट पर काम करने वाले कई लोगों की जगह एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है था. तो इसके लिए
जरुरी हो गया था लोगों का आवाज उठाना….

Related Articles

Back to top button