नए साल के कारण लागू किया गया डायवर्जन, शहर में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

इस दौरान शहरवासियों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। कुछ मार्गो पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

लखनऊ शहर में आज यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शाम 6:00 बजे से रात 1:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शॉपिंग मॉल, होटल व क्लबो में विभिन्न आयोजनों के कारण डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान शहरवासियों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। कुछ मार्गो पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

परिवहन विभाग प्रदेश में 5 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह शुरू करेगा। परिवहन विभाग 5 जनवरी से 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाएगा। सड़क सुरक्षा माह में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा, यातायात पुलिस व पीडब्ल्यूडी सहभागिता करेंगे। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश दिए है। सड़क सुरक्षा माह पर सुझाव देने के लिए समिति गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button