Diwali: सजे हैं बाजार, व्यपारियों को है आस, कुछ ऐसी है इस बार की दिवाली…

दीपों के पर्व दीपावली के त्यौहार की शुरुआत हो गई है। घर बाजार चारों तरफ रौनक बढ़ गई है। व्यापारीयों को भी दीपावली को लेकर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।

दीपों के पर्व दीपावली के त्यौहार की शुरुआत हो गई है। घर बाजार चारों तरफ रौनक बढ़ गई है। व्यापारीयों को भी दीपावली को लेकर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। बिजली की झालरों और इलेक्ट्रॉनिक चीजों के के साथ-साथ मिट्टी के दिए बाजारों में जोरों से बिक रहे हैं। दीपावली की वजह से सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी है। अगर मिट्टी के कारीगरों की बात की जाए तो यह लोग भी अन्य लोगों की तरह दीपावली के त्यौहार से काफी उम्मीद रखते हैं।

चाइनीज झालरों ने कुम्हारों की चाक की रफ्तार को कर दिया धीमा
मिट्टी के दिए कारीगरों की जी-तोड़ मेहनत के दम पर तैयार होते हैं। मिट्टी के दिए करवे और दीपावली के अवसर पर तैयार मिट्टी के अन्य सामान जिनसे लोगों के घर रोशन होते हैं। लेकिन बीते पिछले कई सालों से दीपावली के अवसर पर बाजार में बिजली की झालरों, बिजली के दियों तथा चाइनीज झालरों ने इन कुम्हारों की चाक की रफ्तार को धीमा कर दिया है। 1 साल में एक बार ही दीपावली का त्यौहार आता है और इस त्यौहार के समय ही मिट्टी के दिए-पुरुए, हठली, करवे आदि की बिक्री से ही इन गरीब मिट्टी के कारीगरों एक परिवार को आस बंधी रहती है।

बडी संख्या में लोग दीपोत्सव में हो रहे शामिल
दीपोत्सव की भव्यता निहारने बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन अयोध्या पधार रहें हैं। दीपोत्सव पर सीएम योगी ने अयोध्या के साथ सीमा से लगे जिलों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि दीपोत्सव की आदरणीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल महोदया, मंत्रीगण सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति भी होगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

पहली बार पीएम मोदी हो रहे शामिल
इस बार भव्य दीपोत्सव का छठवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। जिसमे पहली बार पीएम मोदी हिस्सा लेने आ रहे है। इसको मध्यनजर रखते हुए विशेष तैयारी की जा रही है। इस बार रिकार्ड दीपो को जलाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपो को लगाने के लिए अलग अलग लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। खासकर विश्वविद्यालय के छात्रों को इसके लिए लगाया गया है।

दीये की बाती स्वतः बुझने तक करनी होगी देखरेख
इस ऐतिहासिक अवसर पर विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रुपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और ग्यारह रामलीला झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। पीएम भव्य म्यूजिकल लेजर शो के साथ साथ सरयू नदी पर राम की पैड़ी में 3डी होलोग्रफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे। इसी के साथ कई अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद जब तक दीये की बाती स्वतः नहीं बुझती उसकी देखरेख की जानी चाहिए। समारोह संपन्न होने के उपरांत दीपकों को इकट्ठा करने के लिए वालंटियर तैयार रखे गए हैं।

महिलाओं, बच्चों और विदेशी कलाकारों की सुरक्षा का रखा जाएगा विशेष ध्यान
अयोध्या जनपद में जगह-जगह पर समारोह का सीधा प्रसारण किया जाना चाहिए, ताकि अधिकाधिक जन दीपोत्सव से जुड़ सकें। मुख्य समारोह संपन्न होने के बाद लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें, इसके लिए समुचित प्लानिंग कर ली गई है। महिलाओं, बच्चों और विदेशी कलाकारों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की व्यवस्था हो। भगदड़ की स्थिति न बने इसलिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिरों में भीड़ के सम्भावना के दृष्टिगत 24×7 पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीएम ने कहा कि दीपोत्सव के सुचारु आयोजन के लिए जनपद अयोध्या में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button