दीपोत्सव: नए रिकार्ड के लिए तैयार अयोध्या, ऐसा होगा सीएम योगी का कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबऱ…

दीपावली पर भव्य दीपोत्सव को लेकर अयोध्या दुल्हन की तरह सज गई है। राम नगरी अयोध्या आज 15 लाख दीयों से जगमगाएगी

दीपावली पर भव्य दीपोत्सव को लेकर अयोध्या दुल्हन की तरह सज गई है। राम नगरी अयोध्या आज 15 लाख दीयों से जगमगाएगी। राम जन्मभूमि परिसर का श्रृंगार दुल्हन की तरह किया गया है। राम की पैड़ी सहित 37 घाटों पर 22 हजार स्वयंसेवक 15 मिनट में 16 लाख दीपो को एक साथ जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। राम जन्मभूमि परिसर का श्रृंगार के साथ अयोध्या में दीपोत्सव पर पीएम मोदी के आगमन पर सख्त सुरक्षा घेरे की व्यवस्था की गई है।

अयोध्या में सीएम योगी का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को दोपाहर 12.45 बजे रामकथा पार्क अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम योगी 1.50 बजे सरयू अतिथि गृह पहुंचेंगे। 3.05 बजे से सीएम योगी शोभायात्रा का अवलोकन कर 3.20 बजे श्रीराम जानकी का पूजन वंदन करेंगे। सीएम योगी 3.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। 4.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या पहुंच श्रीराम लला की पूजा अर्चना कर कर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन करेंगे। सीएम योगी 5.15 बजे श्रीराम राज्याभिषेक में मौजूद रहेंगे। 6 बजे सरयू जी की आरती पर नया घाट पर सम्मिलित होंगे। 6.15 बजे राम की पैड़ी पहुंचेंगे जहां 6.15 से 6.55 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। 7 बजे से ग्रीन एंड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन कर 7.30 बजे प्रधानमंत्री को विदा करेंगे।

पीएम मोदी होंगें शामिल, बढाई गई सुरक्षा
पीएम मोदी अयोध्या में करीब चार घंटे के अपने प्रवास के दौरान रामनगरी को बड़ा दीपावली गिफ्ट भी देंगे। दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर को अयोध्या आएंगे। प्रधानमंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण कर भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री प्रतीकात्मक भगवान श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे। प्रधानमंत्री भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती, 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो देखेंगे। माना जा रहा है कि दीपोत्सव पर रविवार को अयोध्या में करीब चार हजार करोड़ की लागत वाली 66 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। लखनऊ- लखनऊ में कल आधे घंटे तक प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट पर ही कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर एयरपोर्ट पर सजावट और सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, श्रीराम राज्याभिषेक का अद्भुत चित्रण
अयोध्या दीपोत्सव का कार्यक्रम अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान बना रहा है। ऐसे में समारोह की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां की गई हैं। आज होने वाले मुख्य समारोह से पहले पूरे कार्यक्रम का एक बार पूर्वाभ्यास कर लिया जाए। मुख्य समारोह से पूर्व पूरे जनपद में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया गया है। दीपोत्सव सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के 14 वर्ष के वन प्रवास के उपरांत अयोध्या लौटने की पावन स्मृति स्वरूप है। अयोध्या दीपोत्सव में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का प्रतीकात्मक चित्रण भी होगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा सरयू मइया की आरती भी उतारी जाएगी। इन विशिष्ट अवसरों पर समयानुकूल सुमधुर भजन/आरती/मानस की चौपाइयां व दोहा आदि का गायन होगा।

Related Articles

Back to top button