Deoria News: डॉक्टर की गुंडागर्दी, तीमारदार को राड से पीटा, मुकदमा दर्ज

तीमारदार के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल शांति हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद सिंह और उनके स्टाफ की गुंडागर्दी सामने आई है। डॉक्टर और उनके स्टाफ ने एक तीमारदार को राड से जमकर पीटा है।

तीमारदार के सिर में गंभीर चोट

तीमारदार के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पैसों को लेकर शुरू हुई कहासुनी

आपको बता दे की डोगरा गांव के रहने वाले हृदयानंद दुबे गंभीर रूप से बीमार थे। उनके पुत्र इलाज करने के लिए शहर के शांति हॉस्पिटल में आए थे। पैसे की लेनदेन को लेकर डॉक्टर और उनके स्टाफ में कुछ कहा सुनी हो गई।

डॉक्टर का विवादों से पुराना नाता

उसके बाद मामला इतना बिगड़ गया कि डॉक्टर विनोद सिंह और उनके स्टाफ ने जमकर पीटना शुरू कर दिया। वह लहूलुहान हो गया या डॉक्टर का कोई पहला मामला नहीं है। यह डॉक्टर का कोई पहला मामला नहीं है। डॉक्टर का विवादों से पुराना नाता है। आए दिन उनके हम मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती हैं

Related Articles

Back to top button