दहेज के भूखों ने पार की क्रूरता की हदें… भूखी-प्यासी नवविवाहिता को 2 दिन कमरे में रखा बंद…

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। महिला ने 6 माह के बच्चे के साथ वीडियो वायरल कर मदद मांगी।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला किला इलाके में एक ससुराल पक्ष ने हदें पार करते हुए अपनी नवविवाहिता बहू को पिछले दो दिनों से एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था। भूखी-प्यासी और प्रताड़ित महिला ने किसी तरह अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अपनी आपबीती सुनाई और अपने 6 महीने के मासूम बच्चे के साथ मदद की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब पिछले दो दिनों से उसे एक कमरे में कैद कर दिया गया और उसे खाने-पीने तक के लिए मोहताज कर दिया गया। जब दिल्ली से पीड़िता के पिता और भाई अपनी बेटी का हाल जानने और मिलने पहुंचे, तो ससुरालियों ने उनसे मिलने तक नहीं दिया और भगा दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और पीड़िता को मुक्त कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में ससुराल पक्ष के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button